दुर्ग. विगत दिनों शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पांच छात्राओं को उनके उत्कृष्ठ परीक्षाफल के लिये उनके संकाय में प्रथम आने पर महाराज अग्रसेन मेरिट अवार्ड से महाविद्यालय के एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष अग्रवाल समाज द्वारा प्रदत्त यह अवार्ड इस वर्ष एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ. डी.सी. अग्रवाल को महाविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में प्रदत्त किये गये।












