भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग के बीएससी तृतीय वर्ष (बायो ग्रुप) विद्यार्थियों विद्यार्थियों ने खमहरिया गांव के लोगों की निःशुल्क रक्त समूह जांच की. 47 ग्रामीणों ने इसका लाभ उठाया. कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि हर व्यक्ति को अपने रक्त समूह के बारे में पता हो ताकि जरूरत पड़ने पर वे एक दूसरे की मदद कर सकें. प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि रक्त समूह जांच शिविर में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. ग्रामीणों को रक्त दान के बारे में जागरूक किया गया जिससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है.












