भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में रेड रिबन क्लब का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने एड्स रोगियों के प्रति सामान्य जनता का दृष्टिकोण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी. इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सोनिया बजाज थीं. कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.












