दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वाशासी महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों के स्व सहायता समूह ने अपने द्वारा निर्मित उत्पादों का स्टाॅल लगाया, इस लघु उद्योग स्टाॅल में दिपावली के लिए सजावटी दिये, मोमबत्तियां, पेपर क्राफ्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, मेडिसीनल पौधें, बीज, फेस पैक, हेयर ऑइल, होम मेड शैम्पू, बड़ी, दंत मंजन, बाती आदि कई विद्यार्थियों द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया.












