भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के बी.एड. की छात्रा ने अंतर महाविद्यालयीन मैत्री काॅलेज भिलाई में पहुना के संग छत्तीसगढ़िया रंग में एकल नृत्य में अपनी सहभागिता दी. बी.एड. की छात्रा सोनल तिवारी मुख्य अतिथि डाॅ. अरूणा पल्टा, कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के हाथों प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव के कहा कि छात्रों को रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेकर अपने छत्तीसगढ़ की सभ्यता को पहचानना आवश्यक है तथा प्रभारी प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी.












