भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलों की प्रदर्शनी का वीडियो द्वारा प्रदर्शन किया गया. छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी ऑडियो वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया. इस कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत से जुड़े हुए सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया और धोटे बंधु कॉलेज की सहायक अध्यापिका शुभांगी नरडे एवं श्रीमती स्नेहा ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में कुल 30 सहभागियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.












