भिलाई. अपनी विशिष्ट शैली से एक अलग पहचान बनाने वाले कृष्णा पब्लिक स्कूल कुटेलाभाठा के मंच पर प्रभु श्रीराम की लीला जीवंत हो उठी. पांचवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने सम्पूर्ण रामायण को बेहद संक्षिप्त रूप में बड़ी खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया. इसका एक-एक दृश्य लोगों के दिलों में कैद हो कर रह गया. केपीएस समूह के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद एमएम त्रिपाठी ने रामायण की कथा अत्यंत रोचक शैली में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.












