राजनांदगांव. कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय में विश्व सुनामी जागरूकता दिवस एवं युद्ध और हथियारों के संघर्ष के वातावरण को रोकने के लिए पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाया जिसमें सुनामी और युद्ध से हमारे पर्यावरण को होने वाली हानि से कैसे लोगो को जागरूक करना हैं यह भी भाषण के माध्यम से बताया गया.












