दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय दुर्ग के भौतिक विभाग में भौतिकी परिषद का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन ज्ञान की देवी मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं वंदना से प्रारंभ हुआ. परिषद प्रभारी डॉ अनीता शुक्ला ने वर्ष 2021-2022 में विभाग की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि महाविद्यालय में सर्वप्रथम पेटेंट भौतिकी विभाग द्वारा किया गया. इसके साथ ही इस वर्ष में में 11 भूतपूर्व विद्यार्थियों का चयन सहायक प्राध्यापक में हुआ.












