दुर्ग। शासकीय डॉ.वा.वा. पाटणकर कन्या महाविद्यालय में आई.क्यू.ए.सी. (आंतरिक गुणवत्ताआश्वासन प्रकोष्ठ) के नए कक्ष का शुभारंभ शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह के द्वारा किया गया. डाॅ. सिंह ने कहा कि नैक मूल्यांकन के बाद की जिम्मेदारी ज्यादा है. एक ओर जहाँ कमी रह गयी है उनकी समीक्षा करके कार्य योजना तैयार कराना है वहीं ग्रेड में वृद्धि के लिए भी विशेष प्रयास महाविद्यालयों को करना होगा. उन्होने नैक मूल्यांकन के संबंधी अपने अनुभव साझा किए.












