भिलाई. जगद्गुरू शंकराचार्य कालेज ऑफ एजुकेशन के आईक्यूएसी के तत्वाधान में महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. व्ही. सुजाता के निर्देशन में विद्यालयीन छात्र-छात्रों को ई-कचरा से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी प्रदान की गई. महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्राध्यापकों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूआबांधा के विद्यार्थियों को ई कचरा के दुष्परिणामों से अवगत कराया.












