भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के प्रेरणा शिक्षक संघ द्वारा उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रेरणा शिक्षक संघ और इक्विटास के संयुक्त तत्वावधान में गोद ग्राम खपरी की महिलाओं को वॉशिंग पाउडर और गोमय से गमले बनाने का प्रशिक्षण 14 से 19 नवंबर 2022 तक दिया जाएगा. कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम खपरी में किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हीरामन बंजारे सरपंच ग्राम खपरी, श्रीमती खेमिंन निषाद सचिव उपस्थित रहे.












