भिलाई. शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई एवं डाइट दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 26 से 28 नवम्बर तक “स्टेटिकल एनालिसिस एंड इंटरप्रेटिशन यूसिंग एस.पी़.एस.एस. फाॅर रिसर्च“ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डाॅ. रजनी नेल्सन, प्राचार्य, डाइट, दुर्ग उपस्थित रहीं. महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अर्चना झा ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया.












