भिलाई। श्रीसज्या बुटीक के नए शोरूम का उद्घाटन मिसेज सीएम मुक्तेश्वरी बघेल ने शनिवार को उद्घाटन किया. चार मंजिला एस शोरूम में वेडिंग कलेक्शन के लिए एक पूरा फ्लोर सुरक्षित किया गया है. बुटीक का स्टिचिंग और अल्टरिंग एक पृथक फ्लोर पर होगा. शेष दो मंजिलों पर महिलाओं के विभिन्न परिधानों का कलेक्शन डिस्प्ले किया गया है. दक्षिण गंगोत्री में सर्कस मैदान के सामने स्थित श्री सज्या बुटिक का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने फीटा काटकर कर किया.












