भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह पूरे प्रोटोकॉल के साथ प्रारंभ हुआ. सार्वजनिक रूप से सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉलेज हर साल जागरूकता सप्ताह मनाता है. केंद्रीय सतर्कता आयोग ने 31.10.2022 से 06.11.2022 तक भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकास भारत विषय के साथ इस सप्ताह को मनाने का निर्णय लिया है. जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर 2022 को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ शुरू हुआ.












