भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन हुडको भिलाई में संविधान दिवस पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बी.एड. एवं डी.एल.एड के प्रशिक्षुओं ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया. प्राचार्य डॉ. व्ही. सुजाता ने कहा की आप सभी भावी शिक्षक है तो सभी की जिम्मेदारी है हमारे देश के संविधान में लिखित समस्त अध्यायों, नियमों, अधिकारों, कर्तव्यों से अपने शिक्षार्थियों को अवगत कराएं.












