भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में रेडरिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों कों रक्त दान के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से रक्तदान का महत्व विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्रों ने रंगोली के माध्यम से समझाया सब दानों से श्रेष्ठ रक्तदान है, रक्त दान से हम लोगों का जीवन बचा सकते है.












