अंडा, दुर्ग. शैलदेवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जगन्नाथ पुरी का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया. उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये तथा जगन्नाथ संस्कृति को समझने का प्रयास किया. साथ ही आंचलिक विज्ञान केन्द्र से अनेक जानकारियां प्राप्त की. इस भ्रमण में महाविद्यालय के बीएससी बीएड (चतुर्थ वर्ष) के विद्यार्थी शामिल हुए. 14 से 16 दिसम्बर के बीच आयोजित इस भ्रमण कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किये.












