भिलाई. संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (एसआरजीआई) में 15 एवं 16 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ कौंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित “नैनोसाइंस और नैनो टेक्नोलॉजी में नवाचार और चुनौतियां” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डॉ. एम. के. वर्मा, कुलपति सी.एस.वी.टी.यू. भिलाई, छत्तीसगढ़ और विशिष्ट अतिथि डॉ. आलोक श्रीवास्तव, उप निदेशक, यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), बैंगलोर, कर्नाटक ने इस सम्मेलन की शोभा बढ़ाई.












