बेमेतरा। रेवेन्द्र सिंह वर्मा शासकीय कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र ढोलिया बेमेतरा में कल विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. ठाकुर ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए इस दिवस को मनाए जाने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही उन्होंने मृदा स्वास्थ बनाये रखे हेतु जैविक खेती तथा जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही.












