धमधा. विद्यार्थियों के कैरियर विकास के लिए नव पहल अभियान के अंतर्गत एक अनोखी शुरुआत की गई है. इसके अंतर्गत एक पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस पुस्तकालय में छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के संदर्भ की पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध होंगी जिसका लाभ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी ले सकेंगे. इस पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित पत्रिकाएं, जरनल, स्वरोजगार समाचार आदि उपलब्ध होंगे.












