पुलगांव, दुर्ग. भारती विश्वविद्यालय में खेलों के महाकुंभ ओलंपिक-2022 का आगाज कुलाधिपति सुशील चंद्राकर ने फीता काटकर एवं संयुक्त संचालक जय चंद्राकर ने गोल मारकर किया. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के पाठक ने बताया कि 2 देशों के बीच की लड़ाई को खेलों के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। कुलसचिव डॉ वीरेंद्र स्वर्णकार ने सभी छात्रों को सौहार्दपूर्ण, खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी.












