भिलाई. संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में रूंगटा विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग के साथ ‘रूंगटा क्रिसमस कॉर्निवाल’ का आयोजन किया गया. इस कॉर्निवाल में भिलाई एवं दुर्ग के नर्सरी से लेकर यू केजी (4 वर्ष से 6.5 वर्ष की आयु वर्ग) तक के ढेर सारे बच्चों ने हिस्सा लिया. रूंगटा क्रिसमस कॉर्निवाल का मुख्य उद्देश्य इन नन्हे बच्चों के मनोरंजन के साथ- साथ उनकी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच भी प्रदान करना था. यहाँ अभिभावक सहित बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था. रूंगटा प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा की गई शानदार प्रस्तुतियों के साथ उद्घाटन समारोह ने चारों तरफ के माहौल को खुशनुमा बना दिया.












