रायपुर. प्रदेश के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एग्जाम के टाइम टेबल जारी कर दिए गए हैं. इसके मुताबिक 1 मार्च से 12वीं और 2 मार्च 2023 से 10वीं की परीक्षा शुरू हो जाएगी. 12वीं कक्षा की पहली परीक्षा एक मार्च को हिन्दी की होगी. 3 मार्च को अंग्रेजी, 6 मार्च को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेन्ट्स ऑफ मैथ्स एंड साइंस फॉर एग्रिकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, फ्रूट एंड न्यूट्रिशन की परीक्षाएं होंगी.












