महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक घर ऐसा भी है जहां लोग दो राज्यों के बाशिंदै हैं. इस घर के लिविंग रूम्स महाराष्ट्र में हैं तो किचन तेलंगाना में है. वैसे भी राज्य के अनेक गांवों की स्थिति ऐसी है कि वहां के बाशिंदे पड़ोसी राज्यों में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं. महाराष्ट्र के सीमावर्ती नांदेड जिले के कुछ गांवों ने तेलंगाना में तो आदिवासी बहुल (सुरगाना) नासिक के कुछ गांवों ने गुजरात में शामिल होने की इच्छा जताई है. वहीं 40 गांव के लोगों ने कर्नाटक में शामिल होने की इच्छा जताई है.












