अण्डा, दुर्ग. शैलदेवी महाविद्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े उनके जीवन के विशेष घटनाक्रम पर आधारित एक नाटक का मंचन किया गया. साथ ही उनकी वेशभूषा के साथ उनके नारे एवं सुविचारों की प्रभावपूर्ण प्रस्तुति हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवम विद्यार्थियों ने भाग लिया.












