भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय एवं विवेकानंद यूथ सर्कल के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा महोत्सव के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर स्वयं सेवकों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका विषय था – युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद. प्रतियोगिता में 30 स्वयं सेवकों ने प्रतिभागिता दी.












