भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग एवं एम.ओ.यू. पार्टनर एनियन साॅफ्टेक द्वारा मशीन लर्निंग विषय पर 05 दिवसीय सर्टिफिकेट ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ आज किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश राव (डायरेक्टर एनियनसाॅफ्टेक, रायपुर) व महाविद्यालय की प्रचार्य डाॅ. अर्चना झा, डीन (अकदामिक) डाॅ. जे. दुर्गाप्रसाद राव उपस्थितथे. विभागध्यक्ष ठाकुर देवराज सिंह ने स्वागत भाषण दिया.












