दुर्ग. सूक्ष्मजीव विज्ञान से संबंधित प्रौद्योगिकी के रूझानों पर 9 से 14 जनवरी को आयोजित कार्यशाला एवं व्यक्तिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम में इलाइजा तकनीक द्वारा रोग निदान, नैनो तकनीकी एवं बायो इन्फाॅरमैटिक्स जैसे आधुनिक एवं विकसित शाखाओं पर विस्तारपूर्वक सूचनाएं प्रदान की गई. सिम्स, नागपुर सिद्याचलम लैब, रायपुर एवं माइक्रो बायोलाॅजिस्ट सोसायटी, इंडिया के संयुक्त तत्वावधान एवं सहयोग से आयोजित इस कार्यषाला में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के कुल 47 स्नातकोत्तर एवं शोध विद्यार्थियों ने भाग लिया.












