भिलाई. हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक 72 वर्षीय मरीज को दिल का लेटेस्ट कॉम्बो डिवाइस लगाया गया है. CRT-D नामक यह डिवाइस उन लोगों को लंबा जीवन दे सकता है जिनका दिल बेहद कमजोर हो गया है. ऐसे मरीजों का दिल पर्याप्त मात्रा में रक्त पंप नहीं कर पाता. कार्डियो रीसिंक्रोनाइजेशन थेरेपी डीफिब्रिलेटर (CRT-D) न केवल विद्युत आवेगों से हृदय की गति को सामान्य बनाए रखने में सक्षम है बल्कि धड़कन रुक जाने पर बिजली का झटका देकर उसे दोबारा शुरू भी कर सकता है.












