राजनांदगांव. कॉन्फ्लूएंस कॉलेज में वार्षिक खेलकूद दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. महाविद्यालय के डायरेक्टर संजय अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. रचना पांडेय, रूबी डान प्राचार्य नर्सिग कॉलेज के द्वारा ओलंपिक चिन्हित गुब्बारों को आसमान में उड़ा कर इसका आगाज किया. बी.एड.के विद्यार्थियों द्वारा योग नृत्य, जुंबा जैसे शारीरिक दृढ़ता को प्रभावित करने वाले व्यायाम तथा अन्य गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई.












