भिलाई। सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे असहनीय पेट दर्द के साथ हाईटेक हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लाया गया. जांच करने पर पता चला कि उसका लिवर फट गया है और पेट में भारी मात्रा में रक्तस्राव हो रहा है. आपातकालीन परिस्थितियों में उसकी सर्जरी कर उसकी जीवन बचा लिया गया.












