भिलाई. स्वरुपानंद महाविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सात दिवसीय विज्ञानम् स्पर्धनम का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ. सुब्रमण्यम राज्य योजना आयोग, रायपुर एवं अध्यक्षता डॉ. जायस के राय सीजी कास्ट, रायपुर की ई-साईंटिस्ट थी. छः दिवसीय इस विज्ञान स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी दक्षता साबित की.












