भिलाई। अपर संचालक उच्च शिक्षा एवं वावा पाटणकर कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशील चन्द्र तिवारी ने आज तीन शहरों का हवाला देकर पर्यावरण को विकास कार्यों की वजह से हो रही क्षति की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया. वे मोहन लाल जैन शासकीय महाविद्यालय खुर्सीपार द्वारा छत्तीसगढ़ में विकास एवं पर्यावरण पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे.












