राजनांदगांव. कॉन्फ्लुएंस कॉलेज राजनांदगांव में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम)भारत सरकार की कल्याणकारी योजना के अंतर्गत अतिथि व्याख्यान एवं उद्यमिता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. एमएसएमई (सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र भारत की विरासत आर्थिक मॉडल, उत्पादों और सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला का एक हिस्सा है. मुख्य वक्ता (प्रशिक्षक) प्रेम आनंद राव उपस्थित हुए.












