भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा कबीर पर आयोजित सर्टिफिकेट कोर्स में एमजे कालेज की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया है. इसके साथ ही महाविद्यालय के कुल चार प्रतिभागियों ने इस माहव्यापी सर्टिफिकेट कोर्स को प्रावीण्यता के साथ 80 फीसदी से अधिक अंकों के साथ पूरा किया. “कबीर एक युगदृष्टा” विषय पर आयोजित इस कोर्स में कबीर की प्रासंगिकता की चर्चा की गई थी.












