राजनांदगांव. कान्फ्लूएंस कॉलेज में लाइब्रेरी पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया. जिसमें अतिथि व्याख्याता के रूप में डॉ. विनोद कुमार अहिरवार ग्रंथालय प्रमुख शासकीय वी वाय टी पी जी ऑटोनॉमस कॉलेज दुर्ग उपस्थित थे. महाविद्यालय की ग्रंथपाल दिव्या मेश्राम ने बताया कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में हमारे पास और क्या-क्या ऐसे स्रोत हैं जिसे हम अपने ज्ञान को विकसित कर सकते हैं इन्हीं उद्देश्यों को लेकर यह आयोजन किया गया.












