दुर्ग. शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लर्निंग लिंक फाउंडेशन एवं मास्टर कार्ड के सौजन्य से छः दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला ‘सशक्ति’ काआयोजन किया गया. इसके अंर्तगत डिजिटल लर्निंग, फाइनेंशियल लर्निंग एवं इंटरप्रेनर्शिप की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. कार्यशाला की संयोजक डाॅ. रेशमा लाकेश ने बताया कि अपना व्यवसाय शुरू करने के समस्त गुर सिखाए गए.












