दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय में नेशनल बोर्ड आफ एक्रीडिटेशन पर एकदिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया. इस वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. जे.पी. पात्रा, प्राध्यापक, श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी थे. कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर पर नेशनल बोर्ड आफ एक्रीडिटेशन के विषय में जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जाना था.












