भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के गणित विभाग एवं CGCOST द्वारा प्रायोजित मेथेमेटिकल डे के द्वितीय दिन डाॅ. एम.एस. गुप्ता (NPG Science College Raipur) के द्वारा अतिथि व्याख्यान कराया गया. इस व्याख्यान का विषय ‘क्या गणित हर जगह शामिल है’ था. डॉ गुप्ता ने बताया कि गणित विषय हमें ऐसे कई काम करने में मदद कर सकता है जो हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है.
उन्होंने बताया कि पैसों का प्रबंधन करना, चेक बुक को संतुलित करना, भोजन की तैयारी करना, यात्रा के लिए दूरी, समय और लागत का पता लगाना, खेल को समझना, घर की सजावट में, सिलाई में, बागवानी करने आदि में गणित महत्वपूर्ण है.












