दुर्ग. शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में दिनांक 29 एवं 30 जनवरी 2023 को अंग्रेजी विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. संगोष्ठी का विषय था- ‘लिटरेचर, कल्चर, मीडिया एवं टेक्नोलाॅजी: इंटरसेक्शन्स एंड डिस्पर्शन्स’. उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. केशरी लाल वर्मा, कुलपति, पंडित रविषंकर शुक्ल विष्वविद्यालय, रायपुर से आमंत्रित थे.












