भिलाई. राष्ट्र स्तरीय प्रतिभा शोध युवा भूषण पुरस्कार छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर की सुहानी पांडे को प्राप्त हुआ है. मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें युवक बिरादरी (भारत) के अध्यक्ष अभिषेक बच्चन द्वारा यह पुरस्कार दिया गया. युवक बिरादरी (एनजीओ) ने 19 नवंबर 2022 से पूरे भारत से युवा प्रतिभाओं की खोज शुरू की थी. वे रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर सुरेश प्रसाद दीक्षित की पोत्री एवं प्रोफेसर श्रवण पांडे और डॉ रचना पांडे की पुत्री है.












