Poster presentation in Bharti College on Water Day

जल दिवस पर भारती कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

दुर्ग। भारती विश्वविघालय दुर्ग में ‘विश्व जल दिवस‘ के उपलक्ष्य पर वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में ‘जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना’ विषय पर ‘पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता के साथ भाग लिया तथा जल संरक्षण से संबंधित मनमोहक पोस्टर बनाए। इस प्रतियोगिता में झमिरा राठिया एम.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर वनस्पति शास्त्र ने प्रथम स्थान, संजना गुप्ता एम.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर जैव प्रौद्योगिकी ने द्वितीय स्थान तथा रेणु एम.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर वनस्पति शास्त्र को तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आरंभ में डाॅ. चांदनी अफसाना विभागाध्यक्ष, वनस्पति शास्त्र ने जल संरक्षण पर संक्षिप्त भाषण दिया। इस कार्यक्रम का संयोजन वनस्पति शास्त्र की सहायक प्राध्यापक डाॅ. अंशुदीप खलखो ने किया। इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, उप-कुलपति डाॅ. आलोक भट्ट और कुलसचिव डाॅ वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार की प्रेरणा से आयोजित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *