भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में आज गुलाल की होली खेल कर स्टूडेन्ट्स और टीचर्स ने एक दूसरे को रंगों के महापर्व की शुभकामनाएं दीं. इसका आरंभ उप प्राचार्य सिजी थॉमस की अगुवाई में टीचर्स ने महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर को गुलाल का टीका लगाकर किया. दोपहर को बच्चों ने डीजे की धूम पर खूब गुलाल खेली और डांस किया.












