दुर्ग. शा.डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नृत्य एवं संगीत विभाग द्वारा होली के अवसर पर रंग-फुहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं में उसे लेकर बड़ा उत्साह रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चंद्र तिवारी ने कहा कि होली जनमानस का त्योहार है। सभी धर्म के लोग इसे शौक से मनाते हैं। यह भाईचारे का पर्व है जिसमें सभी लोगों को पास-पड़ौस से जुड़ने का मौका मिलता है.












