भिलाई। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विकास गतिविधियों को भी गति देना आवष्यक है. ये दोनों एक दूसरे के पूरक है ये उद्गार दुर्ग संभाग के आयुक्त, महादेव कावरे ने व्यक्त किये. श्री कावरे मोहन लाल जैन शासकीय महाविद्यालय, खुर्सीपार में छत्तीसगढ़ के पर्यावरण एवं विकास पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थें. श्री कावरे ने बड़ी संख्या में उपस्थित शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए.












