भिलाई। “गर्भावस्था में दें सपनों का आकार” की लेखक मलय जैन का मानना है कि आपके बच्चे का स्वभाव कैसा होगा, यह बच्चे के जन्म से भी पहले तय हो जाता है. वैसे तो इसके बीज 100 साल ये उससे भी पहले पड़ चुके हो सकते हैं पर हमारा नियंत्रण केवल गर्भधारण से लेकर उसे जन्म देने और फिर उसके पालन पोषण तक सीमित है. गर्भधारण से पहले ही यदि इसकी तैयारी शुरू कर दी जाए तो बेहतर परिणाम आ सकते हैं. उन्होंने नवदंपियों के लिए यह पुस्तक कोरोना काल में लिखी.












