दुर्ग. शासकीय व्ही.वाय.टी. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के अर्थ शास्त्र विभाग की छात्र-छात्राओं ने ग्राम चवेली राजनांदगांव स्थित पद्मश्री फूलबासन की स्व सहायता समूह द्वारा संचालित कंपनी का भ्रमण किया. विभाग ने दाे वर्षों के लिए कंपनी के साथ एक एमओयू भी किया. स्व सहायता समूह एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी मिलकर विभिन्न गतिविधियों को संचालित करेंगे. श्रीमती फूलबासन ने विद्यार्थियों के साथ अपने सफर को साझा भी किया.












