भिलाई. महापौर नीरज पाल के प्रयत्न से एक बुजुर्ग व्यक्ति जो चलने में असहाय था उसे वाकर मिल गया है जिसके चलते, उन्हें आने जाने में अब परेशानी नहीं होगी। दरअसल जब महापौर नीरज पाल अपने कार्यालय से निकल रहे थे उसी दौरान बाहर उनकी मुलाकात बुजुर्ग डीपी तिवारी से हुई. कारण पूछे जाने पर बुजुर्ग ने बताया कि वॉकर टूट जाने की वजह से उन्हें चलने में तकलीफ हो रही है। महापौर ने तत्काल समाज कल्याण विभाग को जानकारी दी और बुजुर्ग को नया वाकर मिल गया।












