भिलाई. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एमजे कालेज में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में पद्मश्री उषा बारले, स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ मानसी गुलाटी, कार्डियो वैस्कुलर सर्जन डॉ सुरप्रीत चोपड़ा, पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर नवी मानिका पाण्डेय, एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं महाविद्यालय की शिक्षा संकाय की प्रभारी डॉ श्वेता भाटिया ने हिस्सा लिया. सभी ने अपने विचारों को बेहद रोचक एवं मजेदार शैली में अभिव्यक्ति दी और तालियां और ठहाके बटोरे.












